फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमानिया के राष्ट्रपति ने मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री बनाने से किया इनकार

Wed, 28 Dec 2016 05:16 AM IST
एजेंसी/ बुखारेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस लोहानिस ने मंगलवार को वामपंथी पार्टी की ओर से प्रस्तावित पहली महिला एवं मुस्लिम को प्रधानमंत्री बनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद से राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। वामपंथी सोशल डेमोक्रेटिक (पीएसडी) ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार महिला को प्रधानमंत्री पद से लिए प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन


52 वर्षीय सेविल शैदेह न सिर्फ पहली महिला हैं, बल्कि पहली मुस्लिम भी हैं, जिनको प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। किसी यूरोपीय देश में पहली बार मुस्लिम को पीएम बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव को खारिज करने की कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि सेविल के पति सीरियाई मूल के हैं, जिसकी वजह से क्वाउस ने उनको पीएम बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है।

2011 में रोमानिया आव्रजन से पहले सेविल के पति 20 साल तक सीरियाई कृषि मंत्रालय में काम किया। रोमानिया के राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने मामले के पक्ष एवं विपक्ष में तर्कवितर्क का पूरी तरह विश्लेषण करने के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है।’ इसके साथ ही उन्होंने पीएसडी से पीएम पद के लिए दूसरे नाम का प्रस्ताव पेश करने को कहा है। सेविल को पांच महीने का मंत्रालयी अनुभव भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें