क्रिसमस के दिन रविवार को चिली मे 7.7 तीव्रता वाले तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए और कुछ क्षेत्रों में संभावित सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि दक्षिणी अमेरिकी देश के दक्षिण तटवर्ती इलाके में भूकंप 14 बजकर 22 मिनट पर आया।
भूकंप का केंद्र चिली की राजधानी सैंटिआगो से 1000 किलोमीटर दूर पुरेटो क्वेलोन शहर के 40 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम चिलोई द्वीप पर स्थित था। हवाई के होनेालुलु स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कुछ तटवर्ती इलाकों में खतरनाक सुनामी की भविष्यवाणी की है। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर था।
तटवर्ती इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है। सनद रहे कि चिली में सबसे बड़ा भूकंप पिछले साल 16 दिसंबर को आया था। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.3 आंकी गई थी, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। वहीं, 2010 में आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनाती में 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे।