बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर से रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए खुलकर बोलते हुए कहा कि वे लगभग 10 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को अपनी मदद जारी रखेंगी।
ये रोहिंग्या मुस्लिम पड़ोसी म्यांमार के रखाइन राज्य की हिंसा से बचने के लिए भागकर बांग्लादेश आ गए हैं। हसीना ने कहा कि सरकार एक योजना पर काम कर रही है। इसके तहत वह अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों की मदद से एक द्वीप पर रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए अस्थायी शिविर बनवाएगी।
इसके साथ ही हसीना ने उन अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों के सहयोग की प्रशंसा भी की। संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेकर अमेरिका से लौटने के बाद ढाका हवाईअड्डे पर यह बात कही।