सीरिया में रूसी सेना और ISIS के बीच जंग जारी है। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना ने अब तक की सबसे तेज कार्रवाई करते हुए ISIS के 120 आतंकियों को मार गिराया। सैन्य कार्रवाई में मारे गए आतंकियों में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी हैं।
#BREAKING Russian forces kill 120 IS fighters, over 60 'foreign mercenaries' in Syria: ministry
— AFP news agency (@AFP) October 7, 2017
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ISIS के 80 आतंकियों को सेना ने मयादीन क्षेत्र में मार गिराया। वहीं 40 आतंकी अल्बू कमाल में मारे गए। रूस की हवाई फायरिंग में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी भी मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अधिकतर विदेशी आतंकी ईराक के रास्ते सीरिया में आये थे।