फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट समेत पहाड़ों की चढ़ाई के एकल अभियान पर लगी रोक

Sun, 31 Dec 2017 07:32 AM IST
एजेंसी / काठमांडू
विज्ञापन
एवरेस्ट की चोटी
विज्ञापन
नेपाल ने पर्वतारोहियों की एकल चढ़ाई पर रोक लगा दी है। जिसमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। दरअसल कैबिनेट ने शुक्रवार रात हिमालय देश के पर्वतारोहण नियमों के संशोधन की पुष्टि की। 
विज्ञापन


पढ़ें- माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का सपना लेकर निकली लखनऊ की बेटी पूर्वा

इसके बाद पहाड़ों से एकल पर्वतारोहियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के महेश्वर न्यौपाने ने बताया कि ‘पर्वतारोहियों के लिए किए गए बदलाव में एकल अभियानों को रोक दिया गया है जिसे पहले अनुमति दी गई थी।’ न्यौपाने ने कहा कि पर्वतारोहण को सुरक्षित बनाने और मौतों को कम करने के लिए कानून में बदलाव किए गए हैं। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से पर्वतारोही नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें