उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में सफेद रंग का पूरी तरह से विकसित मगरमच्छ नजर आया है। इस दुर्लभ नजारे से पर्यटन कारोबारी काफी उत्साहित हैं। बीते रविवार को डार्विन के पास ऐडिलेड नदी में नजर आए इस मगरमच्छ का नाम पर्ल रखा गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी वन्य जीवन संरक्षक का अनुमान है कि इस मगरमच्छ की लंबाई तीन मीटर (10 फुट) है।
जीवविज्ञानियों के मुताबिक यह मगरमच्छ हाइपोमेलनिज्म की वजह से पीले रंग का नजर आ रहा है। हाइपोमेलनिज्म वह अवस्था है, जिसमें त्वचा के रंग का निर्धारण करने वाले मेलनिन की मात्रा कम होती है।
ये भी पढ़ेंः 150 सालों से मंदिर की रखवाली कर रहा है ये मगरमच्छ, प्रसाद खाकर भरता है पेट
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मगरमच्छ का संबंध उस चर्चित हाइपोमेलनिस्टिक मगरमच्छ से हो सकता है, जिसे साल 2014 में मार दिया गया था। उस मगरमच्छ ने एक मछुआरे को मार डाला था। एक गैर सरकारी वन्य जीवन संरक्षण समूह की अध्यक्ष ब्रॉडी ने कहा, "सभी बहुत उत्साहित हैं। मैं पूरा दिन भावविभोर होकर उसे देखती रही।"