श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा है कि उन्होंने अभी हार नहीं मानी है। सोमवार को श्रीलंका में संसदीय चुनाव हुए थे। इससे पहले समाचार एजेंसी एएफपी ने कहा था कि महिंदा राजपक्षे ने हार मान ली है और कहा है कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना धुंधला पड़ गया है।
लेकिन उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी एक बयान में कहा गया है- 'महिंदा राजपक्षे को अभी आधिकारिक नतीजा नहीं मिला है। #GenElecSL जीत स्वीकारें या हार मानें।'
Mahinda Rajapaksa hasn’t yet received official final results of #GenElecSL to accept victory or concede defeat. #SriLanka— Mahinda Rajapaksa (@PresRajapaksa) August 18, 2015
दूसरी ओर एएफपी अपनी रिपोर्ट पर कायम है और उसका दावा है कि फोन हुई बातचीत में राजपक्षे ने हार मान ली थी। पर कुछ समय उनके ऑफिस से फोन आया कि अभी इस खबर को न चलाया जाए। एएफपी न्यूज एजेंसी ने इस बाबत राजपक्षे को सूचित कर दिया है कि उनकी खबर को प्रकाशित किया जा चुका है।