उत्तर-पश्चिम तुर्की में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। जहां ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। यह ट्रेन कापिकुल शहर से इस्तांबुल जा रही थी। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए।
हालांकि यह दुर्घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पटरियां उखड़ गई हैं। जिस कारण ट्रेन पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक इस दौरान ट्रेन में 362 यात्री सवार थे।
फिलहाल मौके पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा बचाव कार्य जारी है। मदद के लिए सरकार ने 100 से ज्यादा एंबुलेंस को मौके पर भेजा है। साथ ही कुछ हेलिकॉप्टर भी भेजे गए हैं। टेकिरडाग के गवर्नर मेहमेट सियालेन ने हादसे के पीछे खराब मौसम को ही जिम्मेदार बताया।