फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: 5 आतंकियों के सरेंडर में FB पोस्ट ने पलटी कहानी

Mon, 22 May 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में नरसिंगड़ी में पांच युवा इस्लामिक आतंकियों ने सरेंडर किया है। बांग्लादेश के आधिकारिक सूत्रों ने उनके सरेंडर करने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि अप्रैल में धर-दबोचे गए आतंकियों की सूचना पर ही इन पांच युवाओं को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेशी पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है, लेकिन एक आतंकी के फेसबुक पोस्ट ने पूरी कहानी पलट दी है। आतंकी अबुजाफर मिया ने फेसबुक पर पोस्ट डाला कि हम बेगुनाह हैं, प्लीज हमें खोजा जाए। हमें पुलिस वालों ने कमरे में बंद कर रखा है, हमें बचाया जाएं। इसके बाद ही बांग्लादेशी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, बांग्लादेश में कथित तौर सर्च ऑपरेशन के चलते अक्सर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। इस वजह से बांग्लादेशी सरकार की निंदा भी होती है। जुलाई से अबतक पुलिस करीब 70 को मौत की नींद सुला चुकी है। मानव अधिकार सरक्षंक ने कहा कि आतंक विरोधी ऑपरेशन्स के नाम पर न जाने कितनी जाने ली गई हैं और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें