व्लादिमीर पुतिन, कैतरीना टिकोनोवा
रूस के राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैतरीना टिकोनोवा और अपने पति से तलाक हो गया है। कहा जा रहा है कि कैतरीना के पति और रूस के सबसे युवा अरबपति 35 साल के किरिल शामलोव का झांना वोल्कोवा नाम की महिला से अफेयर चल रहा था, जो इस तलाक की वजह बना। रिपोर्ट के मुताबिक इस अलगाव की सजा के तौर पर किरिल को अपनी आधी संपत्ति गंवानी पड़ी है।
पिछले साल आई रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास करीब 1.3 अरब डॉलर की संपत्ति थी। हालांकि रूसी सरकार ने इसे पुतिन के परिवार का निजी मामला बताया है। वहीं किरिल और वोल्कोवा ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वोल्कोवा लंदन में रहती हैं और इससे पहले मॉस्को के एक वरिष्ठ अधिकारी से उनकी शादी हो चुकी है।
31 साल की कैतरीना ने 2013 में उद्यमी किरिल से शादी की थी। किरिल लंबे समय तक पुतिन की दोस्त रहे निकोले शामलोव के बेटे हैं। कैतरीना को रूस में अच्छी डांसर के रूप में जाना जाता है। यह भी चर्चा है कि 2024 में पुतिन उन्हें अपनी उत्तराधिकारी चुन सकते हैं।