फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन, संसदीय चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत

Tue, 20 Sep 2016 05:35 AM IST
एजेंसी/मास्को
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस की सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी संसदीय चुनाव में आसान जीत की ओर अग्रसर है। इस जीत का मतलब है कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का 2018 चुनाव में चौथी बार राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


450 सदस्यों वाली रूसी संसद ड्यूमा के लिए हुए चुनाव के करीब 90 फीसदी मतों की गिनती हो चुकी है, जिसमें पुतिन की पार्टी को  करीब 54.3 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं और उनकी कम से कम 338 सीटें पक्की हो गई हैं।

पुतिन की पार्टी के पीछे दो अन्य राजनीतिक दल कम्युनिष्ट पार्टी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को क्रमश: 13.5 और 13.2 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। मास्को और सेंट पीट्सबर्ग में न्यूनतम भागीदारी के बावजूद यूनाइटेड रशिया पार्टी को पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'लोगों ने एकजुटकर रूस के लिए मतदान किया'

2011 में पार्टी को 49 फीसदी मत मिले थे। चुनावी अधिकारियों के मुताबिक 2011 में 60 फीसदी की तुलना में सिर्फ 47.8 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मतदान खत्म होने के बाद पुतिन ने कहा, ‘हम घोषणा कर सकते हैं कि निश्चित तौर पर हमारी पार्टी जीत रही है। हालात कठिन और मुश्किल थे लेकिन लोगों ने एकजुट रूस के लिए मतदान किए हैं। लोगों ने राजनीति और समाज में स्थिरता के लिए मतदान किए।

आम लोग जानते हैं कि खोखले वादे किसी काम के नहीं होते। यूनाइटेड रशिया देश के विकास के लिए काम करना जारी रखेगी। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव यूनाइटेड रशिया पार्टी के प्रचार कार्यालय पहुंचे और चुनावी नतीजों को पार्टी की जीत बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें