फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में कांग्रेसी नेता के बेटे ने फेसबुक लाइव पर की आत्महत्या की कोशिश, पिता को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 30 Jun 2018 02:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा में एक भारतीय लड़के ने फेसबुक लाइव पर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने अपने दोनों हाथों की कलाई चाकू से काट लीं। बताया जा रहा है कि वह पंजाब राज्य के लुधियाना के पूर्व युवा कांग्रेस प्रमुख डिंपल राणा का बेटा है और उसका नाम युवराज है। उसने गुरुवार को लाइव वीडियो में इसके लिए अपने पिता को जिम्मेदार ठहराया। उसे ऐसा करते देख उसके परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने कनाडा की वेंकुवर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने युवराज की लोकेशन ट्रैक कर उसे अस्पताल तक पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवराज करीब डेढ़ महीने पहले कनाडा गया था। गुरुवार की सुबह उसने फेसबुक पर अपना स्टेटस अपडेट किया। उसका नया स्टेटस था मूड ऑफ। इसके बाद स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 3.24 बजे वह सोशल साइट फेसबुक पर लाइव आया। यह उसकी पहली वीडियो थी। इस वीडियो में उसने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद वह दोबारा फेसबुक पर लाइव आया और 7 मिनट की उस वीडियो में उसने अपनी दोनों कलाई काट लीं। फेसबुक पर लाइव दोनों वीडियो शाम तक डिलीट हो गईं। पहली वीडियो को करीब 2500 लोगों ने देखा जबकि दूसरी वीडियो को 2000 लोगों ने देखा।

फेसबुक पर लाइव इन दोनों वीडियो में उसने कहा कि वह अपने पिता से परेशान है। इसी वजह से वह आत्महत्या करने जा रहा है। उस दौरान उसके दोस्तों ने उससे कहा कि वह खुद को नुकसान ना पहुंचाए लेकिन वह अपने पिता के खिलाफ बोलता रहा। अपनी कलाई काटने के बाद युवराज ने कहा, वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए ताकि उसके पिता को कड़ी सजा मिल सके। वीडियो में युवराज ने कहा कि उसने अपने पिता से कुछ जरूरी कागज मांगे थे लेकिन उसके पिता ने उसे कहा कि वह कागज जल गए हैं। उसने अपने पिता का नाम लेते हुए कहा कि पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन


मामले पर युवराज के पिता डिंपल राणा ने कहा, 'मेरा अपने बेटे से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। रही बात डांटने की तो हर माता पिता अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें डांटते हैं।' उन्होंने कहा, 'युवराज अभी अस्पताल में है और उसके पूरी तरह ठीक होने के बाद ही पता चलेगा कि उसने ऐसा क्यों किया और वीडियो में मेरा नाम क्यों है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें