फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने ली फलस्तीनी मंत्री की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) पर एक प्रदर्शन के दौरान इसरायली सैनिकों के साथ हुई झड़प में एक फलस्तीनी मंत्री की मौत हो गई है।
विज्ञापन


फलस्तीनी चिकित्सकों ने बीबीसी को बताया कि ज़ियाद अबू इएन की मौत आंसू गैस का सामना करने के बाद की जटिलताओं के कारण हुई है।

लेकिन कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंत्री के साथ सैनिकों ने धक्का मुक्की की और मारपीट भी की। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आंसू गैस का एक गोला इएन की छाती में भी आकर लगा था।

इसरायल के रक्षा मंत्री मोशे यालोन ने बयान जारी कर मंत्री की मौत पर शोक व्यक्त किया है। बीबीसी संवाददाता केविन कोनोली के अनुसार इस बात को लेकर अलग अलग रिपोर्टें आ रही हैं कि झड़पों के दौरान इएन के साथ क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरायली सुरक्षा बलों के बयान में कहा गया है कि उन्होंने ''भीड़ को हटाने के लिए जो उपाय किए जाने चाहिए उसी का इस्तेमाल करते हुए आदेई एद इलाक़े में दंगाईयों को आगे बढ़ने से रोका गया है।''

बयान में कहा गया है कि ''वो जियाद अबू इएन के प्रदर्शनों में शामिल होने और उसके बाद उनकी मौत की परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें