फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्रोहियों ने घेरा पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि विद्रोहियों और राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्डों के बीच संघर्ष सोमवार को तब शुरू हुआ जब विद्रोहियों ने राष्ट्रपति आवास के पास लड़ाकों की तैनाती शुरू की।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्डों की टुकड़ियां आसपास की सड़कों पर तैनात की गईं। यमन के राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी के साथ हुए समझौते में हूथी विद्रोही इस बात पर सहमत हुए थे देश में एकता सरकार बन जाने के बाद वो राजधानी छोड़ देंगे।

लेकिन अभी भी राजधानी के सुन्नी बहुल इलाक़ों में विद्रोही लड़ाके मौजूद हैं। हूथी, जायदी शिया इस्लाम के अनुयायी हैं। वो सैदा प्रांत के उत्तरी इलाके में व्यापक स्वायत्तता के लिए साल 2004 से समय-समय पर विद्रोह करते रहे हैं।
विज्ञापन


साल 2011 में हुए विद्रोह में सैदा पर हूथी विद्रोहियों का नियंत्रण हो गया और लंबे समय से देश के राष्ट्रपति रहे अली अब्दुल्लाह सालेह को पद छोड़ना पड़ा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें