फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस विलियम और केट ने बेटे का नाम लुइस आर्थर चार्ल्स रखा

Sat, 28 Apr 2018 04:19 PM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ने अपने बेटे का नाम लुइस आर्थर चार्ल्स रखा है। केंसिंग्टन पैलेस ने इसकी जानकारी दी। उन्हें ‘प्रिंस लुइस ऑफ कैंब्रिज’ के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन


पैलेस ने अपने बयान में कहा कि ड्यूक ऑफ कैंब्रिज और डचेज ऑफ कैंब्रिज को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम लुइस आर्थर चार्ल्स रखा है। यह नाम विलियम के महान अंकल लुइस माउंटबेटेन की याद में रखा गया है। 

आईरिश रिपब्लिकन आर्मी ने साल 1979 में उनकी हत्या कर दी थी। वहीं चार्ल्स नाम विलियम के पिता का है। ब्रिटेन और वेल्स में किसी बच्चे का नाम रखने की श्रृंखला में फिलहाल लुइस 71वां सबसे मशहूर नाम है। विलियम और केट के दो अन्य बच्चों के नाम प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेस शॉरलेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें