फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी से रिश्ते मजबूत कर चीन को साधेगा भारत

Thu, 28 Apr 2016 09:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पापुआ न्यू गिनी पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
  • राष्ट्रपति का यह दौरा प्रशांत महासागर में चीन को संतुलित करने के लिए है, जो इस महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाने में लगा हुआ है
विज्ञापन
प्रणब पहुंचे पापुआ न्यू गिनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत महासगरीय देशों से भारत के रिश्ते मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बृहस्पतिवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। 1975 से राजनयिक रिश्ते कायम होने के बाद से वह यहां पहुंचने वाले पहले भारतीय राष्ट्राध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उप प्रधानमंत्री लियो डियोन ने किया। राष्ट्रपति ने इस मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति का यह दौरा प्रशांत महासागर में चीन को संतुलित करने के लिए है, जो इस महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाने में लगा हुआ है। भारत से रवाना होने से पहले राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजमोनी ने कहा था कि यह दौरा भारत की ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ का विस्तार है।

भारत की नजर इस द्वीपीय देश के स्वास्थ्य सेवाओं के बाजार पर है। करीब 70 लाख की आबादी वाले इस देश में एचआईवी और एड्स का काफी खौफ है। यहां की जीवन प्रत्याशा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में काफी कम है। 30 अप्रैल को प्रणब न्यूजीलैंड रवाना होंगे। इस दौरे के वक्त भारत और न्यूजीलैंड कृषि, डेरी, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा और कौशल विकास के साथ-साथ उच्च तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें