फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने नाम से 'अहमदजई' शब्द हटाया

Mon, 03 Nov 2014 09:16 PM IST
एजेंसी/काबुल
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी अहमदजई ने अपने नाम से ‘अहमदजई’ शब्द को हटाने का फैसला किया है। यह उनका कबाइली नाम है।
विज्ञापन


गनी ने सभी सरकारी विभागों और मीडिया को सिर्फ उनके पारिवारिक नाम का इस्तेमाल करने का निर्देश भी दे दिया है। इस संबंध में प्रेसिडेंटियल पैलेस के प्रशासनिक मामलों के कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों को खत लिखकर आधिकारिक दस्तावेजों से गनी के नाम से ‘अहमदजई’ शब्द को हटाने को कहा है।

प्रेसिडेंशियल पैलेस के उप प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खत पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के थे। अहमदजई अफगानिस्तान के सबसे बड़े पश्तो कबीलों में से एक है। यह भारी संख्या में देश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गनी राजधानी काबुल के दक्षिण में स्थित लोगार प्रांत से हैं। कबायली नामों को अक्सर अपने नाम के अंत में अपनी कबायली और भौगोलिक पहचान बताने के लिए किया जाता है। उप प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति गनी उस नाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जो उनके राष्ट्रीय पहचान पत्र पर नजर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें