रूसी सेना का विमान Tu-154 क्रैश हो गया है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य विमान का मलबा काला सागर में मिला है। रूसी सेना का यह विमान उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद राडार से गायब हो गया था। विमान में 91 लोग सवार थे। रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिट्री के इस विमान ने सोची से उड़ान भरी थी और यह सीरिया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि प्लेन ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट (स्थानीय समय) पर उ़डान भरी थी और 5:40 बजे यह लापता हो गया। इस विमान में 9 पत्रकारों समेत रूसी आर्म्ड फोर्सेज के बैंड के सदस्य भी सवार थे। वे सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने जा रहे थे।
#BREAKING Debris from missing Russian military plane found in Black Sea: agencies
— AFP news agency (@AFP) December 25, 2016
लापता होने के बाद से रूस ने तलाशी अभियान चलाया तो मलबा काला सागर में बरामद हुआ। अभी तक हादसे की वजहों का पता नहीं चल सका है। हालांकि माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खामी के कारण विमान क्रैश हुआ है क्योंकि मौसम आदि की स्थिति उड़ान भरने के अनुकूल थीं।
#BREAKING Russian military plane carrying 91 'disappears from radar': agencies
— AFP news agency (@AFP) December 25, 2016