पुर्तगाल के लिस्बन एयरपोर्ट पर लगे विशाल टीवी स्क्रीन पर नजर गड़ाए दर्शक तब स्तब्ध रह गए, जब अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी। हालांकि इस घटना को एक विमान यात्री ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
फिर क्या था, देखते ही देखते यह वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट कर दिया गया। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर फैल गया। पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक घटना 19 अक्टूबर, 2015 की है जब विमान यात्री अपने सामान की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इंतजार के वक्त टीवी देख रहे विमान यात्रियों ने पाया कि अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी जो कई मिनट तक चलती रही।