फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ModiInIsrael : नेतन्याहू ने किया ग्रैंड वेलकम, मोदी के नाम पर रखा गया फूल का नाम

Wed, 05 Jul 2017 07:48 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
इजरायल दौरे पर मोदी - फोटो : PMO
विज्ञापन
तीन दिन की ऐतिहासिक यात्रा पर मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिशमार हाशिवा स्थित डेंजीगर डेन फूल पार्क देखने पहुंचे। यहां उन्हें फूलों की खेती के लिए इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। वहीं इजरायल ने पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक फूल का नाम उनके नाम पर रखा है।
विज्ञापन


डेन पार्क इस्राइल की फूलों की खेती करने वाली अग्रणी कंपनी है। यह 80,000 वर्ग मीटर के अत्याधुनिक क्षेत्र में फैली है और पौधों का फिर से उत्पादन इसकी विशेषज्ञता है। 

पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा,  ‘दौरे की शुरुआत कृषि पर केंद्रित करते हुए पीएम मोदी ने डेंजीगर फूल पार्क का दौरा किया।’ एक अन्य ट्वीट के अनुसार, डेंजीगर फूल पार्क में इस्राइली सरकार ने कृषि की उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी पीएम मोदी के साथ पार्क गए। दोनों नेताओं को फूलों की खेती में इस्तेमाल की जा सकने वाली अनुसंधान तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस्राइल में तेजी से बढ़ने वाले एक फूल को पीएम मोदी का नाम दिया गया है। भारत के किसी पीएम की इस यहूदी राष्ट्र की पहली यात्रा के मौके पर इस्राइल की ओर से यह विशेष सम्मान दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस्राइली गुलदाऊदी को अब ‘मोदी’ के नाम से जाना जाएगा।

इस्राइल के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से किए गए ट्वीट के मुताबिक, ‘तेजी से बढ़ने वाले इस्राइली गुलदाऊदी का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में ‘मोदी’ रखा गया है। यह एक बढ़ती साझेदारी है।’  New fast-growing Israeli Crysanthumun flower named in honor of PM @narendramodi and will be called "MODI". Indeed, a #GrowingPartnership! pic.twitter.com/xj00nW2yUk — Israel ישראל (@Israel) July 4, 2017

मोसाव मिशमार हाशिवा में स्थित इस फार्म को 1953 में स्थापित किया गया था। यह यरुशलम से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने एक ट्वीट में कहा कि पीएम का डेंजीगर फार्म का दौरा कृषि के क्षेत्र में सहयोग की गहरी संभावनाओं की पुष्टि करता है। यह फार्म पौधों की किस्मों में अनुसंधान एवं विकास का एक प्रमुख प्रतिष्ठान है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें