फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने फिनटेक फेस्टिवल में भारत को बताया निवेश के लिए पसंदीदा स्थान

Wed, 14 Nov 2018 08:12 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगापुर में पीएम मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेन्स से सिंगापुर में मुलाकात की ।  इन दोनों नेताओं के बीच इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा नीति तय करने पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर में फिनटेक फेस्टिवल में भारत को निवेश के लिए पसंदीदा जगह बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेश 1.3 अरब भारतीयों के लिये हकीकत बन गया है। वर्ष 2016 में शुरू हुए फिनटेक फेस्टिवल को संबोधित करने वाले मोदी विश्व स्तर के पहले नेता हैं।

मोदी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘वित्तीय समावेश 1.3 अरब भारतीयों के लिये हकीकत बन गया है। हमने कुछ ही वर्षों में 1.2 अरब से अधिक बायोमीट्रिक पहचान- आधार या फाउंडेशन बनाए हैं।
विज्ञापन


सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल (एसएफएफ) पहले से ही वित्तीय प्रौद्योगिकी- या फिनटेक पर दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। 2017 में इसमें 100 से अधिक देशों के तकरीबन 30,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

एसएफएफ में तीन दिवसीय सम्मेलन और फिनटेक कंपनियों तथा उनकी क्षमताओं की प्रदर्शनी, फिनटेक समाधान की वैश्विक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। 

मोदी ने कहा कि आधार और सेलफोन के जरिए उनकी सरकार ने जन-धन योजना शुरू की और तीन वर्ष के भीतर 33 करोड़ नए बैंक खाते खोले।

उन्होंने कहा, ‘‘ये पहचान, गरिमा और अवसरों के 33 करोड़ स्रोत हैं। भारत में 2014 में 50 प्रतिशत से कम लोगों के बैंक खाते थे। यह अब सर्वव्यापी के करीब है। इसलिये आज, एक अरब से अधिक बॉयोमीट्रिक पहचान, एक अरब से अधिक बैंक खाते और एक अरब से अधिक सेलफोन भारत को दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक आधारभूत ढांचा प्रदान करते हैं।’’ 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें