फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो में बोले PM मोदी, 'सशक्त भारत और सशक्त जापान' पूरे विश्व के लिए अहम

Fri, 11 Nov 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जापान दौरे पर PM नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जापान दौरे पर शुक्रवार को CII-Keidanren luncheon को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'सशक्त भारत और सशक्त जापान' एशिया और पूरे विश्व के लिए अहम साबित होंगे। भारत की जरूरतों में जापान की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारे मेगा प्रोजेक्ट्स में जापान की भागीदारी स्केल और स्पीड को रेखांकित करती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारा उद्देश्य भारत को विश्व में सबसे खुली अर्थव्यवस्था बनाना है। दो सालों में भारत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वैश्विक प्रतिस्पर्धा इंडेक्स में 32 स्थान ऊपर पहुंच गया है। एफडीआई इक्विटी पिछले दो सालों में 52 प्रतिशत बढ़ी है। बिजनेस को आसान बनाने के लिए हमने पर्याप्त कदम उठाए हैं।'

मोदी ने कहा कि सस्ते श्रम, बड़ा घरेलू बाजार और स्थिर मैक्रो-इकोनॉमी निवेश के लिए विश्व समुदाय को भारत की ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि 'मेड इन इंडिया' और 'मेड बाई जापान' की जोड़ी बेहतरीन काम कर रही है। जापान एफडीआई के मामले में चौथा सबसे बड़ा स्त्रोत बनकर उभरा है और यही स्थिति अन्य क्षेत्रों में भी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि 2015 में भारत की अर्थव्यवस्था ने अन्य देशों के मुकाबले तेजी से विकास किया है। एशिया के विकास में भारत और जापान अहम भूमिका निभाते रहेंगे। एशिया वैश्विक विकास के नए केंद्र के रूप में उभरा है। 

उन्होंने कहा कि जापानी हार्डवेयर और भारतीय सॉफ्टवेयर का कॉम्बो शानदार हैं। आइए आगे बढ़े और सुनहरे भविष्य के लिए संभावनाओं को तलाशें।  
विज्ञापन

भारत-जापान बिजनेस लीडर्स से मिले PM

भारत-जापान सीईओ के साथ PM मोदी - फोटो : ANI
इससे पहले भारत-जापान बिजनेस लीडर्स के सीईओ को संबोधित हुए प्रधानमंत्री ने जापान की टेक्नोलॉजी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने भारतीय सॉफ्टवेयर और जापानी हार्डवेयर की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री जापानी बिजनेस लीडर्स से कहा कि हम आपको समान मौके उपलब्ध कराएंगे। 

अपने मुख्यमंत्री काल से जापान के साथ अपने लगाव को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने व्यापार के माहौल को व्यवस्थित और सुधारा है। साथ ही आपके सुझाए गए उपायों को क्रियान्वित करने के लिए कदम उठाए हैं। जापान, भारत में हो रहे बदलाव का पूरा लाभ उठा सकता है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें