फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

Fri, 11 Nov 2016 01:04 AM IST
एजेंसी/टोक्यो
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बृहस्पतिवार को टोक्यो पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यहां वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं।  अपने प्रवास के दौरान होटल के लॉबी में मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर भारतीय समुदाय के लोगों के साथ उनकी तस्वीर पोस्ट की गई है और कहा गया, ‘टोक्यो में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।’ दो सालों में मोदी का जापान का यह दूसरा दौरा है। 

वह शुक्रवार को अपने समकक्ष शिंजो आबे से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रिंस अकिहितो से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कुछ विपक्षी और दूसरे राजनेताओं से भी मिलेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें