चीन और म्यांमार यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यंगून से दिल्ली पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का यह म्यांमार दौरा काफी हद तक सफल बताया जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए और सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा भी हुई।
PM @narendramodi emplanes for Delhi from Yangon International Airport after completing his bilateral engagements in Myanmar #IndiaMyanmar pic.twitter.com/1gjKh9j5Qi
— PIB India (@PIB_India) September 7, 2017
पीएम मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
म्यांमार दौरे के तीसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यंगून शहर में स्थित बौद्ध स्तूप और काली मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद बहादुर शाह जफर की मजार पर पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
PM @narendramodi at the Mazar of Bahadur Shah Zafar, the last Mughal Emperor, in Yangon. #IndiaMyanmar pic.twitter.com/EhAIMxRQJF
— PIB India (@PIB_India) September 7, 2017
PM @narendramodi laying wreath to pay homage to the Martyrs at Martyrs' Mausoleum in Yangon, Myanmar pic.twitter.com/GSjFMl7AFw
— PIB India (@PIB_India) September 7, 2017
कालीबाड़ी मंदिर में पूजन-अर्चन
बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्तूप श्वेदगॉन पगोडा में प्रार्थना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार के यंगून में स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यंगून शहर में स्थित बौद्ध धर्म के सबसे प्राचीन स्तूपों में एक श्वेदगॉन पगोडा में दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी ने प्रार्थना भी की।
Prime Minister Narendra Modi prays at the Shwedagon Pagoda in Yangon, Myanmar pic.twitter.com/cOJB1mKUqr
— ANI (@ANI) September 7, 2017
गुरुवार को म्यांमार के श्वेदगॉन पगोडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्मारक में प्रार्थना की। श्वेदगॉन पगोडा को बौद्ध धर्म का सबसे प्राचीन स्तूप माना जाता है।
Prime Minister Narendra Modi visits Shwedagon Pagoda in Yangon, Myanmar pic.twitter.com/khkRLGI5pi
— ANI (@ANI) September 7, 2017
आपको बता दें कि श्वेदगॉन पगोडा करीब 2500 साल पुराना है। यहां भगवान बुद्ध के बाल और कई अन्य पवित्र निशानियां मौजूद हैं।
Prime Minister Narendra Modi visits Shwedagon Pagoda in Yangon, Myanmar pic.twitter.com/KI7pqUAaV5
— ANI (@ANI) September 7, 2017
यहां देखें वीडियो:-
#WATCH Prime Minister Narendra Modi visits Shwedagon Pagoda in Yangon, Myanmar https://t.co/OBmyZpnXl9
— ANI (@ANI) September 7, 2017
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 5-7 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे के तहत म्यांमार गए हैं।
#TopStory Prime Minister Narendra Modi to visit Shwedagon Pagoda in Yangon, Myanmar
— ANI (@ANI) September 7, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मंदिर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबल के जवान तैनात किए गए हैं।
Myanmar: Heavy security outside Yangon's Kalibari Temple ahead of PM Narendra Modi's visit today pic.twitter.com/q6SrIdXZQ0
— ANI (@ANI) September 7, 2017
म्यांमार में भारतीयों से बोले PM मोदी- देशहित में बड़े और कड़े फैसले लेने से नहीं घबराता
इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी म्यांमार यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुछ बड़े ऐलान भी किये। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय जेलों में बंद म्यांमार के 40 मछुआरों को छोड़ने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत-म्यांमार संबंधों के आधार पांच 'बी' के बारे में कहीं पढ़ा था जोकि बुद्धिज्म, बिजनेस, बॉलीवुड, भरतनाट्यम और बर्मा टेक हैं। उन्होंने कहा, कि एक 'बी' अभी गायब है और वो है भरोसा।
उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम यानि पूरा विश्व हमारा परिवार है, यही विचारधारा हमारी परंपरा है और हमें अपनी परंपरा पर गर्व है। पीएम ने कहा कि हम देश के हित में बड़े और कड़े फैसले लेने से बिल्कुल नहीं घबराते।पीएम ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत सक्रिय हैं और पूरी दुनिया के प्रत्येक भारतीय नागरिक के प्रति संवेदनशील है और मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त भारत
उन्होंने कहा कि हम गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त भारत बना रहे हैं।हमारे लिए दल से बड़ा देश है, हम भारत को बदल नहीं रहे बल्कि उसका निर्माण कर रहे हैं। ये वो धरती है जहां से सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। पीएम ने कहा कि योग की वैश्विक मान्यता आपकी उपलब्धि है क्योंकि इसे भारत के द्वारा दुनिया के सभी कोनों में ले जाया गया है।
पीएम ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास म्यांमार को नमन किए बिना पूरा नहीं हो सकता। 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के बाद बादशाह बहादुर शाह जफर को दो गज जमीन म्यांमार में ही मिली थी। उन्होंने कहा कि मैं इस बात का गवाह हूं कि मेरे सामने एक मिनी भारत दिख रहा है।