जांच अधिकारियों ने इस पूरी दुर्घटना को 'गलतफहमी' बताया है। उन्होंने कहा कि नेपाली पायलट और कंट्रोलर दोनों की बातचीत में गलतफहमी की वजह से यह दुर्घटना हुई है। यूएस बांग्ला फ्लाइट बीएस 211 में मौजूद एक यात्री ने कहा कि दोनों ही काफी कन्फ्यूज थे। दोनों का ही ध्यान कहीं और था।
विमान के उतरने से ठीक पहले पायलट ने एक बार फिर पूछा कि "क्या जमीन तैयार है?" कुछ देर बाद ही कंट्रोलर ने जवाब दिया जिसे सुना जाना मुश्किल था। यहां तक की दोनों ही परेशान थे और वह पायलट से कह रहा था कि मैं फिर कह रहा हूं विमान मोड़ो।
उसके कुछ सेकेंड बाद कंट्रोलर की आवाज आई की रन वे पर फायर ट्रक है। काठमांडू एयरपोर्ट के जनरल मैनेजर ने कहा कि पायलट कंट्रोल टावर के द्वारा दिए जा रहे निर्देश पर अमल नहीं कर रहा था और वह गलत दिशा से रनवे पर पहुंचा।