फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 कैलाश मानसरोवर तीर्थी यात्री नेपाल में फंसे

Tue, 31 May 2016 02:25 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण करीब 500 भारतीय तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर के रास्ते में फंस गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र हिलसा और सिमीकोट में फंसे हुए हैं। खराब मौसम के कारण उन यात्रियों को वहां से निकालने के काम में भी बाधा आ रही है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि फंसे यात्रियों को निकालने के लिए काठमांडू में भारतीय दूतावास नेपाल के विदेश सचिव, गृह सचिव, सेना अध्यक्ष, सैन्य अभियान के महानिदेशक और पुलिस के संपर्क में है। बताया जाता है कि सभी यात्री एक निजी ट्रैवेल ऑपरेटर द्वारा ले जाए गए थे। उन्होंने बताया कि करीब 50 यात्रियों को हिलसा से सिमीकोट पहुंचाया गया है और 100 यात्रियों को सिमीकोट से नेपालगंज पहुंचाया गया है। 

नेपाल पुलिस के मुताबिक करीब 250 तीर्थ यात्री हिलसा और इतनी ही संख्या में यात्री सिमीकोट में फंसे हुए हैं। सोमवार को बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ। सेना के हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें