फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील की नवगठित सरकार में मंत्री के दफ्तर में चली लोगों की झाड़ू

Tue, 31 May 2016 12:33 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
दफ्तर में चली लोगों की झाड़ू - फोटो : Agency
विज्ञापन
ब्राजील की नवगठित सरकार में मंत्री फ़ैबियानो सिलवेरिया ने इस्तीफ़ा दे दिया है। नई सरकार के गठन के बाद इस्तीफ़ा देने वाले वो दूसरे मंत्री है। सिलवेरिया भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे लेकिन एक ऑडियो क्लिप के आने के बाद उन्होंने पद से हटने का फ़ैसला किया। इस रिकॉर्डिंग में वो कथित तौर पर एक तेल कंपनी पर वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच रोकने की कोशिश करते सुनाई दे रहे हैं। उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने सांकेतिक तौर पर उनके कार्यालय में झाड़ू लगाया और उन्हें हटाने की मांग की।
विज्ञापन


कई सरकारी कर्मचारियों ने विरोध में इस्तीफ़ा की पेशकश भी की थी। टीवी पर सुनाई गई रिकॉर्डिंग में वो कथित तौर पर सीनेट के स्पीकर रेनान कैलहीरोज़ और पूर्व सीनेटर सर्गियो मचाडो को सलाह दे रहे थे कि जांच को कैसे टाला जा सकता है। सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास में भ्रष्टाचार के मामले में कई बड़े नेताओं के ख़िलाफ़ जांच हो रही है और कई बड़े अधिकारी जेल में हैं। मचाडो ट्रांसपेट्रो कंपनी के पूर्व अध्यक्ष थे जो पेट्रोब्रास की ही एक कंपनी है और उन पर भ्रष्टाचार की जांच चल रही है।

पिछले हफ़्ते इसी तरह की एक और रिकॉर्डिंग आने के बाद योजना मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा था। जिल्मा रुसेफ़ के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव सीनेट में पारित होने के बाद वो राष्ट्रपति पद से हट गई थीं तब नए अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल ट्रेमर की अध्यक्षता में नई सरकार का गठन हुआ था। रूसेफ़ पर 2014 में दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ते हुए सरकारी खातों में हेराफेरी का आरोप है, अब उन पर सीनेट में मुक़दमा चलाया जाएगा। रूसेफ़ का कहना है कि पेट्रोब्रास में भ्रष्टाचार की जांच में बाधा खड़ी करने के लिए उनके खिलाफ़ महाभियोग चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें