फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भ्रष्ट अधिकारियों को हेलिकॉप्टर से फेंकने की धमकी दी

Thu, 29 Dec 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को हेलिकॉप्टर से फेंकने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली भी ऐसा किया है और दोबारा ऐसा करने में हिचकूंगा नहीं। उन्होंने यह बात तूफान पीड़ितों को संबोधित करती हुई कही।
विज्ञापन


फिलीपींस के राष्ट्रपति ने सरकारी अधिकारियों के संबंध में कहा,'अगर आप भ्रष्ट हैं तो मैं तुम्हें हेलिकॉप्टर से फेंक दूंगा। मैंने पहली भी ऐसा किया है तो दोबारा क्यों नहीं करूंगा।' 

दुतर्ते की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में ड्रग के खिलाफ अभियान में खुलेआम लोगों की हत्या करने पर भी काफी आलोचना हुई है। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने हाल ही में राजधानी मनीला में जब्त किए गए आधा टन ड्रग के साथ पकड़े गए छह लोगों के मामले में कहा कि पकड़े गए लोग बहुत खुशनसीब हैं कि मैं मनीला में नहीं था। अगर मैं मौजूद होता तो जरूर इन लोगों को जान से मार देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : reuters
राष्ट्रपति दुतर्ते ने सरकारी अधिकारियों को यह धमकी उस बयान के कुछ हफ्तो बाद दी ही, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि दावों शहर का मेयर रहने के दौरान उन्होंने 22 लोगों की हत्या की थी।

दुतर्ते ने इन हत्याओं को पुलिस की कानूनी कार्रवाई का हिस्सा बताया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुतर्ते ने खुद लोगों को हेलिकॉप्टर से फेंकने का जो दावा किया है, वे घटना कब और किस  जगह की है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने लोगों की हत्या करने का जो दावा किया है इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र शीर्ष मानव अधिकारों के प्रतिनिधि ने कहा था कि दुतर्ते के दावों की जांच होनी चाहिए। मानव अधिकारों के प्रतिनिधि की बात से नाराज दुतर्ते ने उन्हें दोबारा स्कूल जाने की सलाह देते हुए 'बेवकूफ', 'मूर्ख' और 'दुष्ट' बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें