फिलिपींस की राजधानी मनीला में हुए एक पाइप बम धमाके की वजह से 14 लोग घायल हो गए हैं। मनीला में एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन (ASEAN) के नेताओं की बैठक होनी हैं। वहीं अधिकारियों ने एशियान की बैठक से इस ब्लास्ट का संबंध होने से इंकार किया है।
शुक्रवार देर रात हुआ ये धमाका उस अतिसुरक्षित कॉम्प्लेक्स से महज 5 किलोमीटर दूर हुआ जहां एशियान के नेताओं की बैठक होनी है। राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते के प्रवक्ता अर्नेस्टो अबेला ने एक बयान में कहा, "यह घटना किसी भी तरह से चल रही आसियान शिखर सम्मेलन से जुड़ी हुई या निर्देशित नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना चाहते हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक वो घटना बदले की भावना से किए गए हमले के नजरिए से जांच कर रहे हैं।
फिलिपींस इस वक्त अपने यहां मौजूद आईएस के आतंकियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। जो 14 लोग घायल हुए हैं, उनमें 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बाकी अभी 8 अस्पताल में भर्ती हैं।