फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवांडा के तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे पाउल कागमे, चुनाव में पाई शानदार जीत

Sat, 05 Aug 2017 01:53 PM IST
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
पाउल कागमे
विज्ञापन
पूर्व अफ्रीकी देश रवांडा में पाउल कागमे ने 98 फीसदी मतों के साथ लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता। 59 साल के कागमे 1994 से लगातार चुनाव में जीत दर्ज कर रहे हैं। कागमे ने अब तक 54 लाख मत हासिल किए हैं, जबकि अभी केवल 80 फीसदी मतों की गणना ही हुई है। लेकिन पाए गए मत जरूरी मतो से बहुत अधिक है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि रवांडा नरसंहार तुत्सी और हुतु समुदाय के लोगों के बीच हुआ एक जातीय संघर्ष था। 6 अप्रैल 1994 में को किगली में हवाई जहाज पर बोर्डिंग के दौरान रवांडा के राष्ट्रपति हेबिअरिमाना और बुरुन्डियान के राष्ट्रपति सिप्रेन की हत्या कर दी गई, जिसके बाद ये संहार शुरू हुआ था। 

करीब 100 दिनों तक चले इस नरसंहार में 5 लाख से लेकर दस लाख लोग मारे गए थे। तब ये संख्या पूरे देश की आबादी के करीब 20 फीसदी के बराबर थी। उसके बाद शासन पाउल कागमे के हाथ में आया। तब से लेकर अब तक पाउल कागमे रवांडा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें