अफगानिस्तान के उत्तरी परवान में हुए बम धमाके में इलाके का परवान उलेमा काउंसिल का प्रमुख मारा गया। चरिकर शहर के मदरसे में हुए इस विस्फोट में मौलवी अब्दुल रहीम शाह हेनफी और 8 बच्चों की मौत हो गई। क्लासरूम में हुए इस धमाके में कई बच्चे जख्मी भी हुए हैं। हालांकि, तालिबान समेत किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
परवान, उत्तरी अफगानिस्तान का एक राज्य है, जो तालिबान की लगातार घुसपैठ के चलते निशाने पर ही रहता है। यहां के दूर-दराज के इलाकों में तालिबान काफी सक्रिय है। रोडसाइड बम विस्फोट, आत्मघाटी हमले, शार्पशूटर व अन्य तरह की आतंकी वारदातें इस इलाक में काफी आम हैं।
यह बम धमाका तालिबान की घुसपैठ का ही नतीजा माना जा रहा है। हाल ही में तालिबान ने अपने हमले बढ़ाने की कसम खाई थी।