ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति ने अमेरिकन एयरलाइंस पर 1 लाख डॉलर का मुकदमा ठोक दिया। उसका आरोप है कि फ्लाइट में उसे 2 मोटे व्यक्तियों के बीच की सीट दी गई जिससे उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस पर एयरलाइंस अधिकारियों ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। फ्लाइट में सीटें भरी होने की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा।
माइकल एंथनी टेलर नाम के इस व्यक्ति ने एयरलाइंस पर आरोप लगाया कि उसे सिडनी से लॉस एंजिलिस जाना था। 14 घंटे की सफर में उसे दो मोटे लोगों के बीच में बिठा दिया गया। उसने एयरलाइंस कर्मचारियों से सीट बदलने का अनुरोध भी किया। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने इस मामले को ऑस्ट्रेलिया के फेडरल कोर्ट में दाखिल करवाया है।