सजा के तौर बच्चे को जंगल में छोड़ा
- फोटो : getty images
मां-बाप बच्चों की शैतानियों पर कभी-कभी ऐसी सजा देते हैं जिसके लिए उन्हें बाद में बेहद अफसोस होता है। जापान में इसी तरह की एक घटना सामने आई है। जंगल के करीब कार से घूमने आए माता पिता ने कार और लोगों पर पत्थर फेंकने के कारण 7 साल के बच्चे को डिसप्लिन सिखाने के लिए जंगल में ही छोड़ दिया।
जापान की होकाइदो पुलिस ने कहा कि,'शुरुआत में माता पिता कह रहे थे कि वे जंगल में कुछ सब्जियां लेने आए थे तभी उनका सात साल का बेटा यमातो तनूका कहीं गायब हो गया। लेकन बाद में माता पिता ने खुद ही बताया कि उन्होंने ही अपने बच्चे को सजा के तौर जंगल में अनुशासन सिखाने के लिए छोड़ा था।'
पिता ने पुलिस को बताया कि, 'वे थोड़ी देर बाद लड़के को लेने गए तो वह कहीं नहीं मिला।' कहा जा रहा है कि जहां बच्चे को छोड़ा गया है वह जापान का मुख्य आइलैंड है और यहां भालू काफी संख्या में रहते हैं। मां बाप के सच बताने के बाद 180 बचाव कर्मी और पुलिस अधिकारी लापात बच्चे की तलाश में जुट गए हैं।
क्यूदो न्यूज एजेंसी के मुताबिक बचाव दल रात में भी टोर्च लेकर जंगल में बच्चे की तलाश कर रहा है। एनटीवी रिपोर्टर से लापता बच्चे के पिता ने कहा, 'मुझे अपने बच्चे के लिए बहुत पछतावा हो रहा है और मैंने अपनी इस हरकत से कई लोगों को परेशानी में डाल दिया है।'
न्यूज एजेंसी के अनुसार पुलिस मां-बाप के खिलाफ उचित कार्रवाई करने पर भी गौर कर रही है। बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार करने पर जापान के लोगों ने सोशल मीडिया पर माता-पिता के प्रति गुस्से काे इजहार किया है और घटना को शर्मनाक बताया है।