फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक ने थोपा युद्ध, गिलगित-बाल्टिस्तान में जनमत संग्रह हुआ तो लोग भारत को करेंगे वोट'

Sat, 29 Apr 2017 06:04 PM IST
amarujala.com-written by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
अब्दुल हामिद खान
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारणों में से एक गिलगित बाल्टिस्तान पर एक स्थानीय नेता ने बयान देकर नवाज शरीफ का चैन छीन लिया है। गिलगित-बाल्टिस्तान के वरिष्ठ नेता अब्दुल हामिद खान ने पाक की कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर यहां जनमत संग्रह होता है तो लोग भारत के पक्ष में ही मतदान करेंगे। भारत ने हमारे ऊपर अत्याचार नहीं किए हैं।
विज्ञापन


हामिद खान ने पाक की मुखालफत करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमपर युद्ध थोपा है, लेकिन भारत ने कभी भी हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया। पाक की कायर सेना ने सियाचिन भारत को दे दिया।

हामिद खान ने ये भी कहा कि लोग गिलगित-बाल्टिस्तान के विवाद के बारे में जानते हैं। पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए हामिद खान बोले कि आप क्या सोचते हैं 42 अरब का सीपीईसी (चीन- पाक अर्थिक गलियारा) आपकी जेब से बनेगा, ये महज एक सपना है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पांचवें राज्य पर भारत की दो टूक, पूरा जम्‍मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
विज्ञापन

पाक के इस कदम का चौतरफा विरोध

सुषमा स्वराज - फोटो : self
पाकिस्तान द्वारा गिलगित बाल्टिस्तान को अपना पांचवा प्रांत घोषित करने के बाद से जहां एक ओर भारत नाराज है तो वहीं दूसरी ओर कुछ बलूच नेता भी इसकी खिलाफत कर रहे हैं। भारत लोकसभा में गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रस्ताव को भी खारिज कर चुका है।

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत आज भी पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंगर मानता है जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला इलाका भी शामिल है।

इसके साथ ही ब्रिटिश संसद ने पाकिस्तान द्वारा गिलगिट-बाल्टिस्तान को पांचवा राज्य घोषित करने की कड़ी निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया था। ब्रिटिश संसद ने कहा कि यह हिस्सा पाकिस्तान ने 1947 से अवैध तरीके से हथिया रखा है, जबकि यह कानूनी तौर पर जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने पर POK में विरोध, 'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...' के लगे नारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें