फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लाख 86 हजार में बिका एक जोड़ा जापानी प्रीमियम खरबूज

Sun, 27 May 2018 01:16 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जापान में एक जोड़ा प्रीमियर खरबूज एक नई कार की कीमत से ज्यादा में बिका। शनिवार को नीलामी में एक जोड़ा प्रीमियर खरबूज 3.2 मिलियन येन (29300 डॉलर) यानी तकरीबन 19 लाख 86 रुपये में बिका। जापान में फल प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। 

विज्ञापन


नीलामी अधिकारियों का कहना है कि एक स्थानीय फल पैकिंग फर्म ने यूबारी खरबूजे को रिकॉर्ड कीमत में खरीदा है। प्रीमियर खरबूजे की नीलामी उत्तरी होक्काइडो में सपोरो केंद्रीय थोक बाजार में हुई।

दो साल पहले इस प्रतिष्ठित फल की नीलामी 3.2 मिलियन येन में हुई थी। इस साल यूबारी खरबूजे का जापान में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। इससे जापान में शानदार वाइन बनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें