गैर इरादन हत्या के जुर्म में हुई सजा।
- फोटो : getty
साउथ अफ्रीका के गोल्ड मेडल जीत चुके पैरालंपिक धावक ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के जुर्म में 6 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। पिस्टोरियस को ये सजा गैर इरादन हत्या के आरोप में सुनाई गई है। सजा सुनाने के तुरंत बाद उन्हें जेल ले जाया गया
पैरालंपिक फर्राटा धावक पिस्टोरियस ने 2013 में वैलेंटाइन डे के दिन अपनी महिला दोस्त रीवा स्टीनकेम्प की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिस्टोरियस ने अदालत में यह बात स्वीकार भी की थी। सुनवाई के दौरान पैराएथलीट ने कहा था कि उसे लगा था कि घर में कोई लुटेरा घुस आया है। इसी के डर से उसने बेडरूम के टायलेट के तालाबंद दरवाजे के भीतर गोलियां चलाई थीं।
ऑस्कर पिस्टोरियस ने भूल वश अपनी 30 वर्षीय मॉडल गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की चोर समझकर हत्या कर दी थी। रीवा के सिर और बाजू में गोली लगी थी जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। रीवा एक मॉडल और विधि स्नातक थी।