फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक, 24 महीनों में महिला ने 11 पुरुषों से रचाई शादी

Sat, 09 Sep 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
Jariyaporn Buayai
विज्ञापन
क्या आप सोच सकते हैं कि कोई महिला दो साल यानी 24 महीनों में कितने लोगों से शादी रचा सकती है ? शायद आपका जवाब होगा 1 या 2 लेकिन अगर कोई महिला इतने समय में एक के बाद एक, कुल 11 लोगों से शादी रचाए तो आप उसे क्या कहेंगे ?
विज्ञापन


दो सालों में एक-एक करके 11 लोगों से शादी
थाईलैंड में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने महज दो सालों में एक-एक करके 11 लोगों से ना केवल शादी रचाई बल्कि उन्हें चूना लगाकर कुछ ही दिनों में चंपत भी हो गई।

पढ़ें:- Video: 17 फीट के इस अजगर ने निगल ली इतनी बड़ी बिल्ली, तभी हो गई हालत खराब और...

रकम मिलने के बाद फरार हो गई महिला
पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि थाईलैंड की परंपरा के मुताबिक शादी के बाद हर पुरुष ने दहेज के रूप में महिला को एक निश्चित रकम अदा की। आरोप है कि ये रकम मिलने के बाद महिला फरार हो गई।
विज्ञापन


हर शख्स को लगाया 4-20 लाख रुपए का चूना
थाई मीडिया में छपी खबर के मुताबिक महिला ने दो साल के भीतर कुल 11 लोगों से शादी रचाई और हर शख्स से किसी ना किसी बहाने तकरीबन 4 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक मांगे और कुछ ही दिनों बाद गायब हो गई।

पढ़ें:- 48 हजार में थाईलैंड, 75 हजार में दुबई, IRCTC का टूर पैकेज

अगस्त में ही रचाई चार शादियां
पुलिस ने बताया कि इस महिला ने सिर्फ अगस्त में ही चार शादियां रचाई। खबरों के मुताबिक पुलिस ने पहले 12 पतियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में यह संख्या घटाकर 11 कर दी गई।

आरोपी महिला का नाम जरियापोन बुआयाई है, जिसे थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि महिला पर आरोपों की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें