फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल की उम्र में आईएस की ट्रेनिंग ले रहा है यह जिहादी!

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपने सबसे बुजुर्ग जिहादी का खुलासा किया है। चीन का रहने वाला 80 वर्षीय मुहम्मद अमीन सबसे अधिक उम्र का जिहादी बताया जा रहा है। वीडियो में उसने बताया है कि अपने जिहादी बेटे के सीरिया में मारे जाने का वीडियो देखने के बाद उसने अपना देश छोड़ दिया और परिवार के साथ सीरिया चला आया।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक अमीन चीन के जिनजिंयांग क्षेत्र के अल्पसंख्यक मुस्लिम उईगुर का एक सदस्य था। आईएस की तरफ से जारी किए वीडियो में अमीन को अपने एक साथी से बात करते हुए दिखाया गया है जिसमें वह कह रहा है,'' तुर्किस्तान में चीनियों द्वारा 60 सालों तक मेरा उत्पीड़न किया गया। मैं अपने चार नातियों, बेटी और पत्नि के साथ हिजरा पर भी गया। फिर मैं यहां आईएस में आ गया और इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद प्रशिक्षण कैंप से जुड़ गया। कैंप में मैंने दौड़ने, रेंगने और लुढ़कने का भी प्रशिक्षण लिया और अच्छी तरह कैंप खत्म किया।''
विज्ञापन

चलाता है एके 47, करना चाहता है जंग

अमीन को वीडियो के कुछ दृश्यों में एके 47 पकड़े और भारी हथियार संभालते हुए भी दिखाया गया है। इस बूढ़े जिहादी ने यह भी बताया,''हथियार मिलने के बाद मैंने लड़ाई का हिस्सा बनना चाहा लेकिन उन्होंने मुझे अनुमति नहीं दी इसलिए अभी मैं रिबात(छावनी) में हूं।''

माना जा रहा है कि यह वीडियो सीरिया में बनाया गया है। इसमें आईएस के स्कूल में बच्चों को आईएसआईएस के लोगो वाली टोपी पहने कक्षाओं में बैठे हुए भी दिखाया गया है। यह जिहादी जो पहले चीन में एक इमाम था, कहता है कि एक मुस्लिम अपने देश में बहुत उत्पीड़न झेलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें