फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी अफ्रीकी तट से 22 भारतीय नाविक लापता, समुद्री डाकुओं पर अपहरण का शक

Sun, 04 Feb 2018 10:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से एक तेल टैंकर के साथ 22 भारतीय नाविक पश्चिमी अफ्रीकी देश के बेनिन तट से गायब है। इस बात की संभावना है कि 13,500 टन गैसोलिन ले जा रहे एमटी मरीन एक्सप्रेस को पाइरेट्स (समुद्री डाकू) ने हाईजैक कर लिया हो। एक नाविक के रिश्तेदार श्री उन्नी जोकि उत्तरी केरल के कसारगोडे के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि गायब हुए जहाज के मालिक मुंबई बेस्ड एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट ने बताया कि 31 जनवरी को जहाज के साथ उनका संपर्क टूट गया था।

विज्ञापन


नौवहन मंत्रालय ने बाद में कहा कि वह नाईजेरिया और दूसरे अफ्रीकी देशों में अपने सहयोगियों के साथ संपर्क में है जिसकी मदद से जहाज का पता लगाया जा रहा है। पिछले एक महीने में यह दूसरा जहाज है जो गायब हुआ है। जनवरी में एमटी बैरेट नाम का जहाज बेनिन के तट से गायब हो गया था और 6 दिनों बाद क्रू जिसमें ज्यादातर भारतीय थे उन्हें फिरौती देकर रिहा करवाया गया था। उन्नी के रिश्तेदार ने कहा- हमें कुछ बुरा होने का डर लग रहा है। हम एमईए के संपर्क में भी है।

एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट ने ट्विट करके कहा कि क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कंपनी ने ट्विट कर कहा- हमें खेद है कि एई द्वारा मैनेज किए जाने वाले जहाज एमटी मरीन एक्सप्रेस के साथ हमारा कोनोउ, बेनिन में संपर्क टूट गया। उनके साथ आखिरी बार संपर्क 1 फरवरी को 3:30 पर हुआ था। अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है और वो जवाब दे रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता क्रू की सुरक्षा है, उनके परिवार से संपर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">We regret that contact has been lost with the AE-managed MT Marine Express while at Cotonou, Benin. Last contact was at 03:30 UTC, Feb 1. Authorities have been alerted and are responding. Our top priority is the safety of the crew, whose families have been contacted. Updates TBA.</p>&mdash; Anglo-Eastern (@angloeasterngrp) <a href="https://twitter.com/angloeasterngrp/status/959388022092414976?ref_src=twsrc%5Etfw">February 2, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें