फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से जूझ रहे पद्म पुरस्कार विजेताओं को हर माह 10,000 देगी ओडिशा सरकार

Tue, 09 Jul 2019 06:00 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
Naveen Patnaik
विज्ञापन

ओडिशा सरकार ने आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को हर माह 10,000 रुपये देने का फैसला किया है। राज्य के संस्कृति विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


पटनायक ने इससे पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे इन पुरस्कार विजेताओं के हालात के बारे में संस्कृति विभाग को अध्ययन करने को कहा था। उल्लेखनीय है कि राज्य के चार पद्मश्री विजेता हालदर नाग, दैतारी नाईक, कमला पुजारी और जितेंद्र हरिपाल हाल ही में अपनी गरीबी के कारण सुर्खियों में थे।

पहाड़ों के बीच से तीन किलोमीटर लंबी नहर खोदने के लिए 2018 में पद्मश्री से नवाजे गए 75 वर्षीय जनजातीय किसान दैतारी ने खुलेआम यह पुरस्कार लौटाने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


क्योंझर के इस किसान ने कहा था कि यह पुरस्कार मिलने के बाद गांववाले उसे काम नहीं दे रहे थे, जिससे उनकी माली हालत खराब थी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 84 लोगों को अब तक यह पुरस्कार मिल चुका है, जिनमें से 45 का निधन हो चुका है। शेष 39 लोगों की आर्थिक दशा अनिश्चित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें