फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक: चरमपंथियों ने किया परमाणु सामग्रियों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक ने संयुक्त राष्ट्र को चेताया है कि सुन्नी चरमपंथियों ने मोसुल के एक विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक शोध में इस्तेमाल होने वाली परमाणु सामग्रियों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स को संयुक्त राष्ट्र में इराक के राजदूत मोहम्मद अली अल हाकिम का एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें संयुक्त राष्ट्र से अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की गई है और आशंका जताई गई है कि चरमपंथी इन सामग्रियों का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों में कर सकते हैं।

उन्होंने तस्करी के जरिए इन सामग्रियों को इराक से बाहर भेजे जाने की भी आशंका जताई है। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। उनका कहना है कि इन सामग्रियों में संवर्धित यूरेनियम नहीं और इनका इस्तेमाल हथियार के रूप में करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हथियार फ़ैक्ट्री पर कब्जा

पत्र में कहा गया है कि मोसुल विश्वविद्यालय में करीब 40 किलोग्राम यूरेनियम पदार्थ रखे गए थे।

इससे पहले इराक़ ने मुथन्ना रासायनिक हथियार परिसर पर चरमपंथियों के कब्ज़े की पुष्टि की थी।

रासायनिक हथियारों की ये फ़ैक्ट्री बगदाद के पश्चिमोत्तर में है जहां सारिन और अन्य ख़तरनाक गैसों वाले रॉकेटों के अवशेष रखे हैं। वैसे संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका का कहना है कि ये हथियार इस अवस्था में नहीं हैं कि चरमपंथी उनका इस्तेमाल कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें