दक्षिण कोरिया मीडिया का कहना है कि तनाव के बीच उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया बातचीत करेंगे। इससे पहले, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपनी तोपों को सीमा की तरफ़ भेज दिया है। इसका मक़सद सीमा पर दक्षिण कोरियाई के उन लाउडस्पीकरों को तबाह करना है जिससे दुष्प्रचार किया जाता है।
उत्तर कोरिया ने शनिवार दोपहर तक इन लाउडस्पीकरों को हटाने की समयसीमा तय की है और ऐसा न होने की सूरत में सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। दक्षिण कोरिया का कहना है कि वो किसी भी स्थिति का सख़्ती से जवाब देगा और उसके लड़ाकू विमान अमरीकी लड़ाकू विमानों के साथ सीमा के नज़दीक उड़ान भर रहे हैं। तनाव के बीच दोनों देशों का युद्ध अभ्यास जारी है।