फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका- दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से उत्तर कोरिया नाराज, दी धमकी

Mon, 07 Mar 2016 11:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  •  अमेरिका- दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से है नाराज
  • संयुक्त अभ्यासों में इस साल तीन लाख दक्षिण कोरियाई और लगभग 17 हजार अमेरिकी सैनिक शामिल हो रहे हैं
विज्ञापन
सै‌निक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खिलाफ एहतियातन और ‘अंधाधुंध’ परमाणु हमले करने की धमकी दी है। यह धमकी ऐसे समय पर दी गई है जब दोनों सहयोगी देशों ने सालाना उच्चस्तरीय सैन्य अभ्यासों की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इन अभ्यासों के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में हमेशा तनाव बढ़ता रहा है। इस साल स्थिति विशेष तौर पर तनावपूर्ण है क्योंकि हाल ही में उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण एवं लंबी दूरी के रॉकेट का प्रक्षेपण किया है, जिसके जवाब में संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया नाराज है।

‘फोल ईगल’ और ‘की रीजॉल्व’ नाम वाले संयुक्त अभ्यासों में इस साल तीन लाख दक्षिण कोरियाई और लगभग 17 हजार अमेरिकी सैनिक शामिल हो रहे हैं । इसके अलावा रणनीतिक अमेरिकी नौसैन्य पोत एवं वायु सैन्य उपकरणों को इसमें शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


अभ्यासों की शुरुआत से कुछ घंटे पहले जारी बयान में उत्तर कोरिया के शक्तिशाली नेशनल डिफेंस कमीशन ने कहा कि वह एहतियातन पुरजोर सैन्य आक्रमण के लिए तैयार है। इस धमकी से कुछ ही दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाए गए नए कड़े प्रतिबंधों के जवाब में नेता किम जोंग-उन ने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को ‘किसी भी क्षण’ इस्तेमाल करने के लिए तैयार रखने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें