फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. कोरिया और अमेरिका के युद्धाभ्यास पर किम जोंग हुआ आग-बबूला, गंभीर नतीजे भुगतने की दी धमकी

Sun, 20 Aug 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
किम जोंग-उन - फोटो : the union
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच अगले हफ्ते होने वाले युद्ध अभ्यास पर गहरी आपत्ति जताई है। उत्तर कोरिया ने कहा कि प्योंगयांग और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद अगर यह सैन्य अभ्यास किया जाता है तो यह कोरियाई द्वीप के लिए अच्छा नहीं होगा। दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास की शुरूआत 21 अगस्त से होनी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: नॉर्थ कोरिया की मीडिया का दावा, हमारी मिसाइल की रेंज में है पूरा अमेरिका

न्यूज एजेंसी एफे ने बताया कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हर साल युद्धाभ्यास होता है। यह अभ्यास 12 दिनों तक चलेगा। जबकि उत्तर कोरिया इस अभ्यास पर हर साल आपत्ति जताता है। और इसे अपने खिलाफ होने वाली युद्ध की साजिश के हिस्से के तौर पर देखता है। 

उत्तर कोरिया के आधिकारिक रेदोंग अखबार के मुताबिक दक्षिण कोरिया और अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास हमारे खिलाफ शत्रुता को दर्शाता है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये अभ्यास वास्तव में लड़ाई में नहीं बदलेगा। आपको बता दें कि अमेरिका पहले ही चेतावनी दे चुका है, अगर उत्तर कोरिया ने अपनी हरकतों को नहीं बदला तो वह ऐसा सबक सिखायेगा जिसे दुनिया देखेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका ने दी धमकी, उत्तर कोरिया ने एक भी मिसाइल दागी तो तुरंत देंगे जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें