उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों ही देश एक-दूसरे को धमकाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हालही में नॉर्थ कोरिया के सीनियर अधिकारी ने पूरी दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की हाइड्रोजन बम की धमकी को हल्के में न लिया जाये।
पढ़ें: दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है उत्तर कोरिया की साइबर क्षमता
अधिकारी री यांग पिल ने CNN से प्योंगयांग में कहा कि नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री द्वारा दी गई चेतावनी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया ने जो कहा है, उस पर हमेशा अमल किया है। पिछले महीने न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान यूनाइटेड नेशन की जनरल असेंबली में नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री री यांग हो ने कहा था कि हम प्रशांत महासागर में एक शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का परीक्षण करेंगे।
यह धमकी ट्रंप के उस बयान के बाद आई थी जिसमें उन्होंने नॉर्थ कोरिया को पूरी तरह से तबाह करने की बात कही थी। नॉर्थ कोरिया के अधिकारी री यांग पिल ने कहा कि विदेश मंत्री री यांग हो हमारे नेता किम जोंग की योजना से पूरी तरह वाकिफ हैं, इसलिए नॉर्थ कोरिया की धमकी को पूरी दुनिया को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। इसे हल्के में लेने की भूल न करें।
पढ़ें: अमेरिका बोला- पहला बम गिरने तक नॉर्थ कोरिया से करेंगे बात
आपको बता दें कि उत्तर कोरिया ने कहा था, अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उकसाना जारी रखा तो वह अमेरिका के गुआम द्वीप पर ‘मिसाइलों की बौछार’ कर देंगे। डीपीआरके इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन स्टडीज में रिसर्चर किम वांग हक ने एक लेख में कहा था, ‘हम पहले ही कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि हम अपने सुरक्षा के लिए प्रतिक्रिया स्वरूप हमले करेंगे।