फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की चेतावनी के बाद उत्तर कोरिया की धमकी- तबाह कर देंगे अमेरिकी आईलैंड गुआम

Wed, 09 Aug 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिसाइल परीक्षण को लेकर अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अमेरिका को हमले की धमकी दी है। उत्तर कोरिया का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतवानी के बाद आया है। प्योंगयांग ने कहा कि वह अमेरिका के गुआम क्षेत्र में मिसाइल हमला कर सकता है, उसने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।  
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर कोरिया विश्व भर से मिल रही चेतवानियों को ताक पर रखकर मिसाइल परीक्षण कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर अपना रुख कड़ करते हुए चेतवानी दी थी।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने अगर अमेरिका को धमकी देना जारी रखा तो इसका अंजाम विध्वंसक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया नहीं समझा तो इसका परिणाम ऐसा होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने न्यूजर्सी में आयोजित एक बैठक के दौरान उत्तर कोरिया को यह चेतावनी दी थी। जिसके बाद उत्तर कोरिया ने यह धमकी दी है। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक कोरियन पीपुल्स आर्मी ने प्रवाक्ता ने कहा कि हमले की तैयारी पूरी कर ली गई है। केवल किम जोंग उन के आदेश का इंतजार है। 
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार विस्तार से नाराज अमेरिका बोला- अब देना ही पड़ेगा जवाब

गौरतलब है कि परमाणु हथियार कार्यक्रम बंद करने से उत्तर कोरिया के इनकार की वजह से अमेरिका बेहद नाराज है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि उत्तर कोरिया का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना है, उसे अब जवाब देना ही होगा।

हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब उत्तर कोरिया से डरने वाला नहीं है। अभी जो भी हो रहा है उससे हम सभी को चिंतित होना चाहिए। अब उत्तर कोरिया देख सकता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुटता के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि चीन और रूस ने भी इस मसले पर मुंह नहीं मोड़ा है। सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि अब बहुत हो चुका। उत्तर कोरिया को रोकना ही होगा। हेली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह बताने के लिए जमीनी काम कर रहा है कि हम अब तुम्हें यह सब करते हुए और नहीं देखेंगे।

उत्तर कोरिया डराने जा रहा है लेकिन हम उससे डरने वाले नहीं है। हेली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग के लिए रूस और चीन की प्रशंसा भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें