उत्तर कोरिया ने सोमवार की सुबह एक बार फिर छोटी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 280 मील की दूरी तक उड़ने के बाद जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जा गिरी थी।
ये भी पढ़ें- मिसाइलों का 'बादशाह' है-किम जोंग, अमेरिका भी खाता है खौफ!
बता दें कि यह उत्तर कोरिया का यह बीते तीन हफ्तों में तीसरा मिसाइल परीक्षण है वहीं इस साल वह अब तक कुल 12 परीक्षण कर चुका है।
जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिदे सुगा ने परीक्षण की निंदा करते हुए कहा कि 'बैलेस्टिक मिसाइल का यह परीक्षण हमारे जहाजों और एयरक्राफ्ट के लिए खतरा है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'
वहीं, जी-7 मीटिंग से वापस लौटे जापान के पीएम शिंजे आबे ने कहा कि 'जापान अमेरिका के साथ मिलकर उत्तर कोरिया को रोकेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मिसाइल लांच के बारे में जानकारी मांगी है।'
दक्षिण कोरिया ने भी इस मिसाइल परीक्षण की कड़ी निंदा की है। दक्षिण कोरिया के रक्षा प्रमुखों का कहना है कि उत्तर कोरिया पर कड़ा दंड लगाया जाएगा।