उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया के साथ युद्ध करना आग के गोलों से खेलने के बराबर है, अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पढ़ें: अकेला पड़ा उत्तर कोरिया, जंग हुई तो चीन नहीं देगा साथ!
आपको बता दें कि प्योंगयांग द्वारा मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों ही देशों के प्रमुख एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। एक तरफ ट्रंप ने कहा कि वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह खत्म कर देंगे, वहीं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने उन्हें मानसिक तौर पर सनकी कहा था।
पढ़ें: किम जोंग से निपटने के लिए अमेरिका ने बनाया प्लान, उत्तर कोरिया के आसमान पर उड़ाए बॉम्बर
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने कहा कि हमारे परमाणु हथियार क्षेत्र में पूरी तरह से शांति और सुरक्षा की गारंटी देते हैं लेकिन यह मुद्दा चर्चा का नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर हमारे परमाणु हथियारों पर कोई भी चर्चा करेगा तो हम उनसे किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेंगे।