उत्तरी और मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण त्रासदी में 40 लोग लापता हैं लेकिन अभी तक किसी का कोई सुराग नहीं मिला है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बाढ़ की वजह से हा तिन्ह और नाहे अन प्रांत ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
At least 37 people die and another 40 are missing after floods and landslides ravage northern and central #Vietnam, reports AFP
— ANI (@ANI) October 12, 2017
इस प्राकृतिक आपदा से 1000 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं और 6 प्रांत पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। उत्तरी और मध्य क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। कृषि मंत्री नागुएन जुआन ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी भारी मात्रा में बारिश हुई हो।