फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्तर कोरिया का रॉकेट टेस्ट नाकाम रहा'

Sun, 16 Oct 2016 01:55 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
उत्तर कोरिया - फोटो : BBC
विज्ञापन
अमरीकी नौसेना और दक्षिण कोरिया की सेना का दावा है कि उत्तर कोरिया का नया रॉकेट परीक्षण नाकाम हो गया है। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के रॉकेट के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही इसमें विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


अमरीकी नौसेना के कमांडर गैरी रॉस ने कहा कि टेस्ट प्रक्षेपण गूसंग शहर के पास शनिवार को किया गया। माना जा रहा है कि रॉकेट एक मुसुडन बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज तीन हजार किलोमीटर से अधिक है।

अभी तक उत्तर कोरिया ने अपने इस परीक्षण पर कुछ नहीं कहा है। संयुक्त राष्ट्र के बैलिस्टिक और न्यूक्लियर तकनीक के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी उत्तरी कोरिया ने इस साल कई मिसाइल टेस्ट किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तरी कोरिया जल्द ही एक और लंबी दूरी का रॉकेट प्रक्षेपण या परमाणु परीक्षण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें